17 जुलाई, मंगलवार का राशिफल, आज इन बातों का ख्‍याल रखें सिंह और मीन राशि के जातक

मंगलवार का दिन है हनुमान जी का दिन, आज कोई भी काम करने से पहले बजरंगबली को जरूर याद कर लें । बजरंगबली आपका बेड़ा पार जरूर लगाएं । पढ़ें दैनिक राशिफल, आज आपकी राशि के सितारे क्‍या कहते हैं ।

New Delhi, Jul 13 : मेष राशिफल : साहित्य का सर्जन करने और कलात्मक अभिगम में वृद्धि करने के लिए आज का दिन शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। स्नेहीजन के साथ हुई भेंट से आप का मन प्रसन्न होगा। मध्याहन के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। शत्रु और प्रतिस्पर्धीयों की भावनाओं के साथ आप की भावनाओं का संघर्ष होगा। कार्यालय में तथा ऊपरी अधिकारियों के समक्ष सावधानी बरतने की सलाह गणेशजी देते हैं।

वृषभ राशिफल
आज आपको वाणी और वर्तन पर संयम बरतने की आवश्यकता है ऐसा गणेशजी कहते हैं। जलाशय से दूर रहिएगा। जमीन और संपत्ति के पत्रों पर सही-मुहर लगाते समय ध्यान रखिएगा। मध्याहन के बाद परिस्थिति में सुधार होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। मन में उठती कल्पना की लहेरें एक अनोखे विश्व के निर्माण का अनुभव कराएगी।
मिथुन राशिफल
गणेशजी की कृपा से आज का दिन सुख- शांतिपूर्वक बीतेगा। भाईयों के साथ- रखे मेलजोल से आप को लाभ होगा। मित्रों और स्वजनों से भी आज भेंट होगी। परंतु मध्याहन के बाद मन में नकारात्मक विचारों से मन पर व्यग्रता छाई रहेगी। समयानुसार भोजन नहीं मिलेगा। आज कुछ अधिक ही भावुकता का अनुभव होगा। घर का वातावरण उग्र रहेगा। जमीन आदि के पत्रों पर हस्ताक्षर करने से पहले सोच- विचार कर लीजिएगा। बहुत अधिक भावुक न बनने की गणेशजी सलाह देते हैं।

कर्क राशिफल
शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ घर में भी आनंद का वातावरण रहेगा। मित्रों एवं स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। दोस्तों से लाभ होगा। शुभ कार्य का आरंभ करने के लिए आज का दिन गणेशजी अनुकूल बताते हैं। कार्य सफलता और प्रिय व्यक्ति के साथ होने से आप आनंदित रहेंगे। आर्थिक लाभ और भाग्य वृद्धि की संभावनाएँ हैं। छोटी यात्रा होगी। मान- सम्मान में वृद्धि होगी।
सिंह राशिफल
आज के दिन आप की कार्यपद्धति दृढ मनोबलयुक्त रहेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। बडों से आप को लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में मेलजोल बना रहेगा। वाणी में उग्रता अधिक रहेगी जिसे कम करने की सलाह गणेशजी देते हैं। पारिवारिक वातावरण में भी मेलजोल बना रहेगा। आज खर्च अधिक न हो जाय इसका ध्यान रखिएगा। दूर स्थित विदेशी स्वजनों, मित्रों से बहुत दिनों के बाद हो रहा व्यवहार आज के लिए आनंदप्रद और लाभदायी रहेगा।

कन्या राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि आज के लाभदायक दिन से आपकी वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी। वाकपटुता और मीठी वाणी से आप लाभप्रद सौहार्दपूर्ण सम्बंध विकसित कर सकेंगे। उत्तम भोजन, भेंट उपहारों और वस्त्रों की प्राप्ति होगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी।आनंद की प्राप्ति, जीवनसाथी की निकटता और प्रवास- पर्यटन से आपका आज का दिन खुशहाल रहेगा।
तुला राशिफल
नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। आप का मन वैचारिक स्तर पर अटका सा रहेगा, जिससे मनोबल की दृढता में कमी आएगी। मित्रवर्ग से आप को विशेष लाभ होगा। व्यापार से भी लाभ होगा परंतु मध्याहन के बाद भावुकता की अधिकता से आप का मन व्यग्र बनेगा। चिंता से मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड सकती है। वाणी और वर्तन में संयम बनाए रखें। खर्च की मात्रा आज कुछ अधिक रहेगी।

वृश्चिक राशिफल
व्यावसायिक क्षेत्र में आज आप के कार्य की बहुत प्रशंसा होगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। कार्य बहुत सरलता से पूरे होंगे। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज हेतु दिन बहुत अनुकूल है। सरकारी कार्यवाही से सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी। मध्याहन के बाद मित्रों से लाभ होगा। दिनभर वैचारिक स्तर पर अनिश्चितता का वातावरण रहने से किसी निश्चित निर्णय पर आप नहीं आ पाएँगे। आवश्यक निर्णय मध्याहन के बाद न लें।

धनु राशिफल
आज का दिन शुभ फल प्रदान करनेवाला है ऐसा गणेशजी कहते हैं। गृहस्थजीवन में आनंद छाया रहेगा। प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगी। ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता और बडों से लाभ होने की संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रवास हो सकता हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी। फिर भी आर्थिक योजना बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे।
मकर राशिफल
आज बीमारी के पीछे खर्च अधिक होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आकस्मिक धन का खर्च भी हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ उग्र बहस न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। बाहर के खान-पान की व्यवस्था को आज संभवतः टालिएगा। चारित्र्य पर कोई उंगली उठाए ऐसा कोइ कार्य न करें। निरर्थक वाद-विवाद या चर्चा से दूर रहिएगा।

कुंभ राशिफल
आज व्यापारीवर्ग और भागीदारों के साथ संभलकर कार्य कीजिएगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। वैवाहिक जीवन में मनदुःख के प्रसंग बनेंगे। विद्यार्थियों का विद्याभ्यास में प्रदर्शन अच्छा रहेगा ऐसा गणेशजी सूचित करते हैं। घर का वातावरण शांतिदायी रहेगा। दैनिक कार्य में कुछ विघ्न आ सकते हैं। व्यावसायिक स्थल पर ऊपरी अधिकारियों के साथ संभवतः वाद-विवाद टालिएगा। अधिक श्रम करने पर भी फल प्राप्ति मनवाँछित न होगी ऐसा गणेशजी कहते हैं।
मीन राशिफल
आज का आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आज मेलजोल बने रहेंगे। दैनिक कार्य में विलंब होंगे। सहकार्यकरों का सहयोग कम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव के प्रसंग बनेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में यश प्राप्त नहीं होगा
(Source : GaneshaSpeaks)