जानलेवा है कच्चा काजू, ये हैं खाने की 6 सबसे खतरनाक चीज, इस्तेमाल से पहले बरतें ये सावधानी

Cashew

दुनियाभर के मशूहर व्यंजनों की बात की जाए तो इस मामले में भारतीयों ने अपनी अलग पहचान बनाई है। यहां के कुछ व्यंजन तो भारतीय संस्कृति की पहचान बनकर दुनियाभर में उभरे हैं। लेकिन शायद आपको जानकर हैरानी हो कि विश्व में कुछ खाने की चीजें ऐसी भी हैं कि अगर उनके इस्तेमाल में सावधानी ना बरती जाए तो किसी भी व्यक्ति की जान भी जा सकती है। आज हम ऐसी ही छह खाने की चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल में सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।

फुगू मछली- इस मछली को दुनिया की सबसे जहरीली मछली माना जाता है। इसका जहर साइनाइड से 1200 गुना ज्यादा घातक होता है। लेकिन इसके स्वाद का नशा जापानियों को अपने जान की बाजी लगाने के लिए उकसाता रहा है। जापान के शैफ इस मछली की जहरीली ग्रंथी बाहर निकालने के गुण सीखते हैं। यह बहुत ही बारीक काम है और बेहद अनुभवी शैफ को ही इस मछली को पकाने की इजाजत मिलती है।

पैंजियम एडुले- पैंजियम एडुले दक्षिणी एशिया में पाए जाना वाला एक पेड़ है। इस पेड़ के फल बहुत ही जहरीले होते हैं। अगर इनके इस्तेमाल के दौरान सावधानी ना बरती जाए तो किसी भी व्यक्ति की जान जा सकती है। इसके बीजों में भी जहर होता है। इस फल के इस्तेमाल से पहले इसे चालीस दिन पहले उबाला जाता है। बाद में ही इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

कसावा- इसे खासकर अफ्रीका और दक्षिणी अमेरिका में खाया जाता है। इसे खाने के लिए यह एहतियात बरतना जरूरी है कि इसे ठीक से साफ किया जाए और पकाया जाए अन्यथा यह जानलेवा साबित हो सकता है। आमतौर पर इसके इस्तेमाल केक बनाने में भी किया जाता है।

कच्चा काजू- बाजार से खरीदा हुआ काजू आपको भले ही बेहद स्वादिष्ट लगता हो लेकिन कच्चा काजू आपके लिए बहुद खतरनाक साबित हो सकता है। सुंदर से लाल फूल के नीचे लटके काजू के नट और फूल दोनो में ही खतरनाक अम्ल पाए जाते हैं। रॉ काजू को खाने लायक बनाने के पीछे एक लंबी प्रक्रिया है।

जंगली मशरुम- क्या आप जानते हैं कि सुंदर से दिखने वाले मशरूम कई दफा जहरीले भी साबित हो सकते हैं। मिजोरम सहित भारत के कई राज्यों में लोग जंगली मशरूम खाते हैं। कई बार यह खतरनाक साबित हो चुका है। अभी पिछले साल ही जंगली मशरूम खाने के कारण मिजोरम में एक ही परिवार के 7 लोगों की मृत्यु हो गई थी।

अफ्रीकन बुलफ्रॉग- यह एक ऐसा मेढ़क है जो कि बेहद ही जहरीला होता है पर इसका जहरीला होना इसे अफ्रीकन लोगों की थाली में आने से नहीं बचा पाता है। यह मेढ़क अफ्रीकन लोगों का पसंदीदा भोजन है। इसे पकाने में बहुत ही सावधानी बरतनी पड़ती है।